Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी, सोनीपत में निकला गया कैंडल मार्च

May 12, 2023

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी, सोनीपत में निकला गया कैंडल मार्च

सोनीपत: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। जिसको लेकर पूरे देश से राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों का समर्थन पहलवानों को मिल रहा है। इसी कड़ी में आज सोनीपत महिला कांग्रेसी इकाई द्वारा शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण सदन की गिरफ्तारी की मांग के साथ जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा कि आजकल भाग्य की बात है कि जो महिला खिलाड़ी देश और विदेशों में अपना परचम लगाकर मेडल जीते हैं। आज उन्हें न्याय के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि भाजपा अपने नेताओं और मंत्रियों को लगातार बचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जब कोई खिलाड़ी मेडल जीता है तो वह किसी राज्य या प्रदेश का नहीं बल्कि पूरे देश का होता है। आज उन्हें न्याय की जरूरत है तो माननीय प्रधानमंत्री को आगे बढ़ कर उनकी बातें सुननी चाहिए।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें