Site icon Dainik Savera Times

सोने की चेन पहन कर मंदिर में पूजा करने गई थी महिला, बाइक सवार बदमाशों ने झपटा

नारनौल में निजामपुर रोड पर बाल भवन के सामने इंडस्ट्रियल एरिया में तीन बदमाश युवाओं ने एक महिला की दो तोले की सोने की चेन तोड़ ली। इसके बाद तीनों युवा वहां से फरार हो गए। यह घटना इंडस्ट्रियल एरिया में बने शिव मंदिर के पास की है। घटना आसपास की सीसीटीवी में भी कैद हो गई। घटना के बाद इसकी जानकारी महिला ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी हुई है। वही इस बारे में शहर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निजामपुर रोड निवासी महिला मीरा देवी सुबह करीब साढ़े 8 बजे सोमवार के चलते शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए गई हुई थी।

 

 

 

 

Exit mobile version