Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवक ने प्रेमिका की हत्या कर खुद भी किया सुसाइड

February 10, 2026

युवक ने प्रेमिका की हत्या कर खुद भी किया सुसाइड

सिरसा: सिरसा शहर में किराये के मकान में रह रही युवती की उसकी प्रेमी द्वारा हत्या कर खुद सुसाइड करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर सोमवार को पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान फतेहाबाद के रतिया निवासी सोनम और जींद निवासी सुनील के रूप में हुई है। युवती आर्केस्ट्रा में काम करती थी और युवक अक्सर उसके पास सिरसा आता था। युवती के गले पर उंगलियों के निशान मिले हैं और उसका शव बेड पर पड़ा था जबकि युवक शव फर्श पर पड़ा था।

मृतका सोनम सिरसा के कबीर चौक के निकट किराये के मकान में रहती थी। बीती रात को सुनील पर सोनम से मिलने सिरसा आया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात लेकर कहासुनी हुई। मंगलवार सुबह काफी देर तक सोनम रूम से बाहर नहीं आई। इसके बाद मकान मालिक ने रूम का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। मकान मालिक ने धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया।

अंदर सोनम का शव बिस्तर पर पड़ा था, जबकि सुनील का शव फर्श पर पड़ा मिला। उसके गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिरसा सिविल अस्पताल में पहुंचाया। घटनास्थल से पुलिस को सोनम और सुनील का फोन भी बरामद हुआ है। शहर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह स्थिति साफ हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें