हरियाणा के पानीपत में नेवी से रिटायर्ड अधिकारी के बैग पर 2 महिलाओं ने हाथ साफ कर 1 लाख रुपए चुरा लिया। सेवानिवृत नेवी अधिकारी SBI बैंक में खाता चालू करवाने के लिए आवेदन लिख रहा था। तभी महिला चोरों ने उसे अपना निशाना बना लिया।
व्यक्ति बैंक से 3 लाख रुपए निकलवाने आया था। जिसके लिए उसे 6 पैकेट में कुल 3 लाख रुपए दिए गए। इन रुपए को रिटायर्ड ऑफिसर ने अपने बैग में रख लिया। इसी दौरान उसके निकट 2 महिलाएं आकर खड़ी हो गई और कुछ ही सेकंड्स में उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
महिलाएं व्यक्ति के पास आई और एक ने बैग की चैन खोली दूसरी महिला ने पैकेट निकाला उसके बाद दूसरी महिला ने पैकेट निकाल लिया। पैकेट के निकलते ही दोनों एकसाथ वहां से भाग निकली। घटना का पता तब चला जब व्यक्ति ने बैग की खुली हुई चैन देखी। जिसके बाद उसने बैग चेक किया तो 2 पैकेट गायब मिले। जिसके बाद घटना सबकी जानकारी में आई।
शिकायतकर्ता ने समालखा पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि SBI की एक शाखा से पैसे निकालने गया था। वहां बैंक में ही उसके साथ चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया गया। शिकायतकर्ता की पहचान पानीपत के गांव माहवटी निवासी अजीत सिंह बताई है।
पुलिस ने बैंक शाखा के सीसीटीवी चेक कर महिलाओं की फोटोज को कब्जे में ले लिया है। दोनों महिलाओं महज 26 सेकंड्स में ही वारदात हो अंजाम दे दिया। व्यक्ति ने किसी लड़के के साथ होने की आशंका भी जताई है। व्यक्ति 15 वर्ष बाद कार्यभार से निवृत्त हुआ था। घर में कुछ काम के कारण वह बैंक से पैसे निकलवाने आया था। जहां उसे चोरी का शिकार बना लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई की जा रही है।