Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में लगातार चोरी, लूटपाट, फिरौती व अपहरण की वारदातों से व्यापारियों में बड़ी भारी नाराजगी है: बजरंग गर्ग

November 30, 2023

हरियाणा में लगातार चोरी, लूटपाट, फिरौती व अपहरण की वारदातों से व्यापारियों में बड़ी भारी नाराजगी है: बजरंग गर्ग

हिसार: हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने राजगुरु मार्केट में दुकानों में अपराधियों द्वारा हजारों रुपए की नगदी व कपड़े चोरी करने व इस प्रकार हिसार जिले में जगह-जगह चोरी की वारदातें होने की कड़े शब्दों में निंदा की है। बजरंग गर्ग ने पीड़ित व्यापारियों से मिले और चोरी की पूरी जानकारी ली। बजरंग गर्ग ने व्यापारियों से बातचीत करते हुए कहा कि हिसार जिले के साथ-साथ पूरे हरियाणा प्रदेश में चोरी, अपहरण, फिरौती व लूटपाट की वारदातें बढ़ती जा रही है। यहां तक की हिसार जिले में राजगुरु मार्केट के अलावा जगह-जगह अनेकों चोरियां हो चुकी है मगर पुलिस प्रशासन चोरों को पड़कर चोरी का माल बरामद करने में पूरी तरह से विफल सिद्ध हुई है।

पुलिस प्रशासन को चोरों को पड़कर तुरंत चोरी का माल बरामद करना चाहिए। यहां तक की केंद्रीय क्राइम ब्यूरो के आंकड़े के अनुसार हरियाणा क्राइम के मामले में अव्वल स्थान पर है। बजरंग गर्ग ने कहा कि पिछले दिनों सच मोबाइल की दुकान में अपराधियों द्वारा लगभग 70 लाख रुपए की मोबाइल व नगदी की चोरी की बारामदी अभी तक नहीं हुई है व राजगुरु मार्केट में व्यापारी बिट्टू सरदाना से पिछले दिनों 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। मगर 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाला मुख्य आरोपी को आज तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है जिसके कारण प्रदेश के व्यापारियों में सरकार और पुलिस प्रशासन के प्रति बड़ी भारी नाराजगी है। सरकार को व्यापारियों व आम जनता की सुरक्षा के लिए पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करने चाहिए।

पुलिस प्रशासन को शहर व मंडियों में पीसीआर, मोटरसाइकिल राईडर व पुलिस गस्त की व्यवस्था करनी चाहिए और सरकार को अपने खर्चे पर पूरे शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए ताकि अपराधी अपराध करने की हिम्मत ना कर सके। जिस एरिया में चोरी, लूटपाट की वारदातें होती है उस एरिया के चौकी व थाने इंचार्ज की सरकार को जिम्मेदारी फिक्स करनी चाहिए कि उनके एरिया में वारदात कैसे हुई, इससे क्राइम में अंकुश लगेगा।इस अवसर पर राजगुरु मार्केट एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र बजाज, राजगुरु मार्केट आर्गेनाइजेशन के प्रधान अक्षय मलिक, महासचिव अजय सैनी, व्यापार मंडल युवा शहरी प्रधान मंगल ढालिया, वरिष्ठ उप प्रधान शिव कुमार सैनी, संरक्षक सुरेंद्र सोनी,पूर्व प्रधान टीनू आहूजा व महेश चौधरी, सुभाष मित्तल, केशव अरोड़ा, महेंद्र जिंदल, प्रदेश सचिव निरंजन गोयल, सुरेश सिंगल आदि व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें