Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

सब ब्रांच खुलवाने का झांसा देकर 41 लाख 98 हजार रुपए ठगे, पुलिस ने किया केस दर्ज

January 29, 2026

सब ब्रांच खुलवाने का झांसा देकर 41 लाख 98 हजार रुपए ठगे, पुलिस ने किया केस दर्ज

यमुनानगर: प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की सब ब्रांच खुलवाने का झांसा देकर गांव खंडवा निवासी सुरेंद्र सिंह से 41 लाख 98 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोप राजस्थान के जिला जयपुर निवासी सूरजमल कुमावत, राकेश कुमावत, मनोज कुमार कुमावत, माया, मंजू व गीता पर लगा है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी अनुसार गांव खंडवा निवासी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है।

18 नवंबर 2023 को उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जब उसने मैसेज पर क्लिक किया तो उसकी बात माया व मंजू के साथ हुई। आरोपियों ने उसे पैसा कमाने का सपना दिखाया। इसके बाद उसने उसकी बात सूरजमल कुमावत, राकेश कुमावत व मनोज कुमार कुमावत के साथ करवाई। आरोपियों ने उसे बताया कि उनकी प्राइवेट लिमिटेड रजिस्टर्ड कंपनी है जो सेविंग अकाउंट तथा आरडी एफडी करते हैं। यदि वह उनके साथ काम करता है तो उसे मोटा मुनाफा तथा उपहार में लग्जरी कारें दी जाएगी।

वह आरोपियों की बातों में आ गया। आरोपियों ने उसे हरियाणा में सब ब्रांच खुलवाने की बात कही। इस दौरान आरोपियों ने ब्रांच देने के नाम पर उसे 37800 रुपये अकाउंट में जमा करवा लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे अल्ट्रा व्यू के नाम से एक सॉफ्टवेयर डाउनलोड करवाया और उसे इस बारे में ट्रेनिंग दी। इसके साथ ही आरोपियों ने उसे ईमेल के जरिए ब्रांच देते हुए आईडी व पासवर्ड दिया। आरोपियों ने उसे लोगों के खाते खोलना की बात कही। इस दौरान उसने अपने जानकारों के चार सेविंग अकाउंट खोलें।

जिसमें दो लाख रुपये का लेनदेन हुआ। उसने बताया कि इस दौरान उसके एक खाताधारक ने जमीन का इकरारनामा करवाया। उसने खरीददार से 55 लाख रुपये की आरटीजीएस उसने जो खाता खुलवाया था उसके सेविंग अकाउंट में डाल दी। इसके बाद उसे सब ब्रांच के खर्चे के लिए पैसों की जरूरत पड़ी। जब वह सॉफ्टवेयर पर जाकर पैसे निकालने लगा तो वहां से पैसे नहीं निकले।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें