Site icon Dainik Savera Times

भाजपा सांसद को ब्लैकमेल करने के आरोप में तीन गिरफ्तार 

भिवानी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सांसद को जनसभा के दौरान ईल वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि यह मामला 28 सितंबर का है, जब भिवानी-महेंद्रगढ़ के भाजपा सांसद धर्मबीर एक जनसभा में थे। अचानक उनके मोबाइल पर वीडियो कॉल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति ने ईल वीडियो चलाकर उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास किया था। सांसद ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
 भिवानी के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला  ने बताया कि सांसद की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच की गई तो सामने आया कि नूंह जिला निवासी सहज मोहम्मद ने कॉल की थी।उन्होंने बताया कि तामील नाम का आरोपी फर्जी पुलिसकर्मी बन कर ब्लैकमेल करता था और लोगों से पैसों की उगाही करता था।
सिंगला  के मुताबिक, तामील का भाई आमिर ट्रक ड्राइवर है और वह दूर-दराज से मोबाइल सिम लाने का काम करता था।उन्होंने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उनके पास से 13 मोबाइल, 15 सिम भी बरामद किए हैं।
Exit mobile version