Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

गारमैंट्स व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

September 9, 2025

गारमैंट्स व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए सीआईए धारूहेड़ा निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने गत वर्ष गारमेंट्स व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव चिरहाडा निवासी हरकेश उर्फ हिमांशु, अमित उर्फ अम्मू व रविन्द्र उर्फ चट्टा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक नाबालिग सहित आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता ने बताया कि गांव रानौली निवासी शीशराम ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनके लडके दिनेश कुमार ने जलियावास में गारमेंटस व किरयाना की दुकान कर रखी थी।

दिनांक 05 जुलाई 2024 को उसके बेटे दिनेश कुमार का जन्मदिन था जिसकी वजह से वह अपने बेटे को बुलाने के लिए दुकान पर गया था। जो उनकी दुकान से कुछ दूर पर एक मोमोज की रेहड़ी लगी हुई थी जिस पर एसपी उर्फ शिव गांव जलालपुर एवं सुम्मी गुर्जर पातूहेड़ा व अमित पहलवान गांव आसलवास ये तीनो मोमोज खा रहे थे। जो यह तीनो उसके लडके के पास आए और झगडा करने लग गए। जो समझाने के बाद वह सभी वहा से चले गए। उसके बाद वह अपने बेटे के साथ दुकान के पास चौराहे पर आकर बैठ गया। जो थोडी देर बाद शिव कुमार उर्फ एसपी, सुम्मी व अमित एक कार मे आए तथा शिव कुमार उर्फ एसपी के दो दोस्त सचिन व देवेन्द्र उर्फ देबु निवासी चिरहाडा अपनी बाइक पर आए और किसी पुरानी रंजिश को रखते हुए उसके बेटे दिनेश के साथ झगडा करने लगे। इसके बाद शिव कुमार उर्फ एसपी ने उसके बेटे दिनेश को गोली मार दी और अभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

जो आस पडोस के लोगो की मदद से वह दिनेश को इलाज के लिए पुष्पाजंली अस्पताल रेवाड़ी लेकर गया जहा डाक्टर साहब ने दिनेश को मृत्य घोषित कर दिया। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कसौला में हत्या का मामला दर्ज करके मामले में एक नाबालिग सहित आठ आरोपी सुनील उर्फ सुम्मी, शिव कुमार उर्फ एसपी, भानु प्रताप उर्फ खोटु, देवेन्द्र उर्फ देबु, सचिन उर्फ नैन, हेमेंद्र उर्फ नरेंद्र व अमित उर्फ पहलवान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में सोमवार को सीआईए धारूहेड़ा पुलिस की टीम ने मामले में संलिप्त तीन और आरोपी गांव चिरहाडा निवासी हरकेश उर्फ हिमांशु, अमित उर्फ अम्मू व रविन्द्र उर्फ चट्टा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- जापान की डिफेंस स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव, जल्द तैनात होंगी स्वदेशी लंबी दूरी की मिसाइलें 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें