Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

झज्जर में ठगों ने युवक से ऐंठी लाखों की रकम, पहले दिया पार्ट टाइम जॉब का झांसा, पहले इन्वेस्टमेंट का लालच दिखाया फिर ले उड़े लाखों रुपए

March 5, 2025

झज्जर में ठगों ने युवक से ऐंठी लाखों की रकम, पहले दिया पार्ट टाइम जॉब का झांसा, पहले इन्वेस्टमेंट का लालच दिखाया फिर ले उड़े लाखों रुपए

हरियाणा के झज्जर में एक युवक के साथ लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। युवक को साइबर ठगों ने पहले मोटी कमाई का लालच दिया फिर उसे झांसे में ले लिया। आरोपियों ने लुभाने के लिए युवक का भरोसा जीता। जब युवक आरोपियों पर भरोसा करने लगा, तब ठगों ने युवक से लाखों रुपए ठग लिए।

 

मामला झज्जर के गांव बादली का है। बादली गांव निवासी युवक के पास किसी वेबसाइट द्वारा पार्ट टाइम जॉब का मैसेज आया। संदेश में बताया गया था कि युवक इन्वेस्ट करके अधिक पैसे कमा सकता है। बिना मेहनत और कम समय के प्रयोग के ज्यादा पैसे बनाने के लालच में युवक फंस गया, ओर लाखों रुपए ठगों के नाम कर दिए।

 

ठगों ने बताया कि उनकी वेबसाइट रेस्टोरेंट पर बन रही डिशेज को प्रमोट करती है। युवक को वेबसाइट के जुड़ कर उसमें इन्वेस्टमेंट करनी थी। युवक ने वैसा किया भी। शुरुआत हजार रुपए से हुई थी और बाद में ये रकम बढ़ कर 10000, 15000 तक भी पहुंची। युवक जो भी पैसे इन्वेस्ट करता उस पर कुछ पैसे बढ़ कर उसे वापस मिल जाए थे।

 

धीरे धीरे ठग युवक को अपने चंगुल में लेते गए और युवक फसता गया। बाद में ये रकम बढ़ कर 80,000 तक जा पहुंची। जिसके बदले ठगों ने उसे 88.3 हजार तक का भुगतान किया। उसके बाद ठगों ने युवक का भरोसा पूरी तरह जीत लिया और युवक इस वेबसाइट में पूरी तरह खो गया तब ठगों ने उसे रिस्क लेने का सुझाव दिया।

 

जिस पर युवक सहमत भी हो गया। 14 बार अलग अलग ट्रांजैक्शंस के बाद ठगों ने उसे लाखों रुपए इन्वेस्ट करने के लिए कहा। जिस पर युवक ने लाखों रुपए इन्वेस्ट और बाद में 24.26 लाख रुपए गंवा दिए। ठगे जाने के बाद युवक थाने पहुंचा और पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले से जुड़ी जांच–पड़ताल करने में लगी है। साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की।जा रही है। हालांकि पुलिस समय–समय पर जनता को साइबर ठगों के खिलाफ जागरूक करती रहती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें