रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी ने 50 हजार रुपये देकर करवाई ये घिनौनी हरकत, जान आप भी रह जाएंगे दंग

मेवात : गांव बिसरू में 27 सितंबर को हुई महिला की हत्या के आरोप में एक आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। गिरफ्तार आरोपी ने रिमांड के दौरान कई राज खोले हैं। आरोपी की निशानदेही पर बुधवार को भी हूचपुरी गांव से संदेह की बिना पर पुलिस ने.

मेवात : गांव बिसरू में 27 सितंबर को हुई महिला की हत्या के आरोप में एक आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। गिरफ्तार आरोपी ने रिमांड के दौरान कई राज खोले हैं। आरोपी की निशानदेही पर बुधवार को भी हूचपुरी गांव से संदेह की बिना पर पुलिस ने दो और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि मृतक महिला के प्रेमी ने उसे रास्ते से हटाने के लिए अन्य करीब चार और आरोपियों को करीब 50 हजार रुपये का लाचल देकर हत्या की थी। महिला की पहले आरी से गला रेत कर हत्या करने की योजना थी। जैसे ही महिला के गले पर आरी चलाई तो महिला ने उस आरी को पकड़ लिया और दूसरी तरफ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए हुए आरोपी अयाज ने आरी को पकड़ लिया था। खेचने के दौरान जहां आरी टूट गई वहीं महिला और आरोपी अयाज के हाथ में आरी के कटने का निशान भी हो गया। उसके बाद आरोपियों ने महिला को उसकी चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर और उसके करीब 8 माह के बच्चें को उसके पास छोड़कर चले गए। पुलिस ने आरोपी के हाथ में लगे शार्प के निशान का मेडिकल कराया है।

जानकारी के अनुसार 27 सितंबर की रात को बिसरु-गुबराडी रोड़ पर हूचपुरी गांव की सकुनत की हत्या कर दी थी। हत्यारे उसके 8 माह के लडके के साथ ही सड़क के नजदीक छोड़कर चले गए। राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला की पहचान के लिए मंडीखेडा के अल आफिया अस्पताल भिजवा दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक महिला के परिजनों को जब इसका पता चला तो वे मौके पर पहुंचे। मृतक महिला के भाई की शिकायत पर ससुराल पक्ष के करीब 5 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करा दिया।

बिछौर थाना प्रभारी मलखान सिंह ने बताया कि मृतक महीला के भाई की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। महीला के फोन पर आखिर में आये कुछ फोन नंबरों की जब जांच की तो महीला की हत्या का खुलासा हो सका। उन्होने बताया कि सभी हत्यारों का खुलासा हो गया है। अभी एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपियांे को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होने बताया कि जांच के दौरान आरोपी अयाज ने कई बड़े खुलासे किए हैं जिनको मीडिया के सामाने उजागर नहीं किया जा सकता है। उन्होने कहा पुलिस जांच कर रही है। हत्यारे को छोड़ा नहीं जाऐगा और किसी निर्दोश को पकड़ा नहीं जाऐगा।

- विज्ञापन -

Latest News