Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

तोषाम में कार-बाइक भिड़ंत से युवक गंभीर, छात्राएं बाल-बाल बचीं

November 25, 2025

तोषाम में कार-बाइक भिड़ंत से युवक गंभीर, छात्राएं बाल-बाल बचीं

हरियाणा। तोशाम-भिवानी मार्ग पर सोमवार सुबह सागवान चौकी के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने कार और मोटरसाइकिल की तेज रफ्तार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें: सेक्टर-5 में हर सुबह लौटेगी ताज़ी हवा: पंचकूला अब फिटनेस फ्रेंडली ज़ोन की ओर

घटना सुबह करीब नौ बजे की है। राजकीय स्कूल भारीवास की छात्राएं अपने स्टाफ सदस्य के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने भिवानी जा रही थीं। इसी दौरान किरावड़ निवासी करीब 27 वर्षीय सागर भी अपनी ससुराल से लौटकर मोटरसाइकिल से तोशाम की ओर आ रहा था।

पेट्रोल पंप के नजदीक दोनों वाहन अनियंत्रित होकर जोरदार तरीके से टकरा गए। हादसे में सागर को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत तोशाम नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाज़ुक देखते हुए उसे भिवानी रेफर कर दिया।

वहीं कार में सवार स्कूली छात्राओं को हल्की चोटें आईं, लेकिन सभी सुरक्षित बताई जा रही हैं। घटना के बाद सड़क पर कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें