Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में ट्रैक्टर चालक ने तीन युवकों को कुचला, हादसे में तीन युवकों की मौत, हादसे के बाद पुलिस वैन को डंपर ने ठोका

August 10, 2024

हरियाणा में  ट्रैक्टर चालक ने तीन युवकों को कुचला, हादसे में तीन युवकों की मौत, हादसे के बाद पुलिस वैन को डंपर ने ठोका

करनाल में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जिसमे पराली भरे ट्रैक्टर–ट्रॉली की टक्कर लगने से तीन युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस जब शवों को लेकर जा रही थी, तो उसकी टक्कर डंपर से ही गई। जिसमे पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये।

हादसे का शिकार हुए युवक की पहचान जींद के गांव रतौली निवासी 30 वर्षीय रामशरण के रूप में हुई है। जो होमगार्ड की नौकरी करता था। दूसरे मृतक की पहचान गांव अलेवा निवासी 27 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है। जो पेशे से किसान था। तीसरे युवक की पहचान अभी तक पुलिस नहीं कर पाई हैं।

रामशरण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। लेकिन सुनील के परिजन सुनील को लेकर जींद के अस्पताल पहुंचे। उन्हे शक था की उनके भाई की सांसे चल रही है। लेकिन अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव ग्रह भिजवा दिया।

 

अन्य 2 मृतकों के शव को पुलिस पहले से शव ग्रह पहुंचा चुकी थी। फरार आरोपी ट्रैक्टर चालक को आगे जा कर जलमाना चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 

हादसे के बाद जब पुलिसकर्मी शवों को शव ग्रह भेजने के लिए वन में रख रहे थे।इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने पुलिसकर्मियों की वैन को सीधी टक्कर मार दी। जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गये। डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

असंध थाना सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर–ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही पुलिस तीसरे युवक की पहचान भी कर लेगी। मामले की छानबीन जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें