Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक: ट्रैक्टर-स्कूल बस और ट्रक-सूमो में हुई भीषण टक्कर, भारी ट्रैफिक जाम

December 19, 2024

रोहतक: ट्रैक्टर-स्कूल बस और ट्रक-सूमो में हुई भीषण टक्कर, भारी ट्रैफिक जाम

रोहतक : रोहतक से गुजरने वाले दिल्ली-हिसार नैशनल हाइवे पर कोहरे के कारण चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में चारों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई और कई वाहनों को रुककर गुजरना पड़ा। गनीमत रही कि वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए, उन्हें मामूली चोटें आईं।

इसी बीच मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दिल्ली-हिसार नेशनल हाईवे पर गांव मायना के पास जलेबी चौक के पास बुधवार सुबह कोहरे के कारण हादसा हो गया। सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी भी काफी कम रही। जिसके कारण वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ट्रैक्टर व स्कूल बस का एक्सीडेंट: गांव मायना के नजदीक जलेबी चौक पर एक ट्रैक्टर व स्कूल बस का एक्सीडेंट हो गया। वहीं धुंध के चलते पीछे से आ रहे वाहन चालकों को भी एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त वाहन नहीं दिखे। इसी दौरान पीछे से आ रहा एक ट्रक व मुर्गियों की टाटा की भी टक्कर हो गई। हादसे के बाद वहां से गुजरने वाले वाहन चालक रुके और संभाला।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें