Site icon Dainik Savera Times

कबड्डी खेल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 12 व 13 फरवरी को: उपायुक्त यशपाल

रोहतक: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीडा बोर्ड द्वारा अखिल भारतीय सिविल सेवा कबडडी पुरूष व महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 24 फरवरी तक उत्तराखंड के देहरादून परेड ग्राउंड के समीप स्थित नये बहुउद्देशीय हॉल में करवाया जायेगा। इससे पूर्व कबडडी खेल की हरियाणा राज्य की पुरूष व महिला टीम का चयन 12 व 13 फरवरी को भिवानी में ट्रायल के माध्यम से किया जायेगा। पुरुषों की टीम का चयन 12 फरवरी व महिलाओं की टीम का चयन 13 फरवरी को किया जायेगा।

उपायुक्त यशपाल ने बताया कि इस ट्रायल में हरियाणा राज्य के सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारी भाग ले सकते हैं। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले कर्मचारी/अधिकारी अपनेअपने विभाग से फोटो सहित यह प्रमाण पत्र साथ लेकर जायें कि वे अमूक विभाग/कार्यालय के सरकारी कर्मचारी/अधिकारी हैं तथा अपना सत्यापित जन्म प्रमाण पत्र व विभाग द्वारा जारी किया गया आई.डी. कार्ड नम्बर साथ लेकर निर्धारित तिथि को सुबह दस बजे तक निर्धारित स्थान पर पंहुचना सुनिश्चित करें। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की उपनिदेशक सुनीता खत्री ने बताया कि केन्द्रीय सिविल सेवा, सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इन सिविलि सेवा प्रतियोगिताओं में बोर्ड, कारपोरेशन के अधीन कार्यरत कर्मचारी/अधिकारी तथा पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआईडीसी के कर्मचारी अधिकारी भाग नहीं ले सकते।

Exit mobile version