Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा के अंबाला में ट्रक में लगी आग, चालक की मौत

अंबालाः हरियाणा के अंबाला में मुलाना के नजदीक एक ट्रक में रविवार तड़के आग लग गई, जिसमें वाहन का चालक जिंदा जल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बलबीर सिंह अंबाला-जगाधरी राजमार्ग से गुजर रहा था, तभी उसका ट्रक बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसमें आग लग गई। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि ट्रक के तार के संपर्क में आते ही उसमें से आग की लपटें उठने लगीं। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले कि चालक ट्रक से बाहर निकल पाता, वाहन आग की लपटों में घिर गया और वह उसके अंदर जिंदा जल गया। पुलिस ने बताया कि सिंह अंबाला जिले के उगाला गांव का रहनेवाला था और उसकी उम्र करीब 40 वर्ष थी। उन्होंने बताया कि ट्रक में रेत के साथ कुछ लोहे का समान लदा हुआ था। पुलिस ने बताया कि सिंह के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव को उन्हें सौंप दिया जाएगा।

Exit mobile version