Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में ट्रक में लगी भीषण आग, ट्रक में लोड माल जाल कर राख, लाखों का हुआ नुकसान, घंटों में पाया दमकल ने आग पर काबू

May 19, 2024

हरियाणा में ट्रक में लगी भीषण आग, ट्रक में लोड माल जाल कर राख, लाखों का हुआ नुकसान, घंटों में पाया दमकल ने आग पर काबू

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक ट्रक में आग लग गई। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हादसा अमीना रोड पर गैस गोदाम के बाहर हुआ। ट्रक बरदाने से लोड होकर नई अनाजमंडी जा रहा था। ट्रक में आग लगने से ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को कई घंटो की मेहनत करनी पड़ी। घंटो की मेहनत मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

गैस गोदाम के बाहर हादसा होने से लोगों की चिंता अधिक बढ़ गई, क्युकी हादसा गैस गोदाम के सामने ही हुआ था। यदि आग की चपेट में गोदाम भी आ जाता तो कई गुना बड़ा हादसा भी हो सकता था।हादसे की सूचना घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने ही फायर ब्रिगेड विभाग को दी थी। जिसके कुछ समय बाद ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी।

ट्रक रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी द्वारा लाया गया बारदाना भर कर निकल रहा है था। ट्रक में कुल बारदाने की 65 गांठे थी। जो आग पर काबू पाने तक जल कर राख हो चुकी थी। ट्रक में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। जेसीबी की मदद से जलती हुई बारदाने की गांठों को ट्रक से निकाला गया। जिससे आग पर काबू पाने में आसानी हो जाए।

डीएफएससी सुरेंद्र सैनी के अनुसार ट्रक में जल कर राख हुए बारदने की कीमत करीब साढ़े 17 लाख सामने आई है। क्युकी एक बारदाने की गांठ की कीमत करीब 27 हजार रुपए होती है। ट्रक में कुल 65 गांठे थी। जिससे अनुमान लगाया गया है कि आग लगने से कितना तक का नुकसान हुआ है।

हालांकि ट्रक में आग लगने का कोई कारण स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया हैं। ट्रक में से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने ही ड्राइवर को सूचित किया।कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि ड्राइवर को सुरक्षित ट्रक से बाहर निकाल लिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें