Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाहाबाद में ट्रक के केबिन से चालक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

October 2, 2025

शाहाबाद में ट्रक के केबिन से चालक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

शाहाबाद। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित मीना बाजार के पास बुधवार शाम को खड़े एक ट्रक के केबिन से चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ट्रक हिमाचल के सिलीगुड़ी से चला था, लेकिन चालक दिनेश कुमार (निवासी हिमाचल) बीते एक दिन से मालिकों के फोन कॉल्स का जवाब नहीं दे रहा था।

चिंतित मालिकों ने जब ट्रक की जीपीएस लोकेशन चेक की तो पता चला कि गाड़ी लंबे समय से मारकंडा नदी के पास खड़ी है। तुरंत ही उन्होंने अपने दूसरे चालक अजय सिंह को मौके पर भेजा।

अजय सिंह वहां पहुंचा तो केबिन से तेज बदबू आ रही थी। अंदर झांकने पर चालक बेहोशी की हालत में मिला। उसने तुरंत ट्रांसपोर्ट मालिकों और पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और केबिन को खुलवाया, जहां चालक मृत अवस्था में मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भिजवा दिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत और रहस्य का माहौल बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें