Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रक ने कार को मरी टक्कर… हुई चकना चूर 4 दोस्तों की मौत, 1 घायल

October 12, 2024

ट्रक ने कार को मरी टक्कर… हुई चकना चूर 4 दोस्तों की मौत, 1 घायल

पानीपत : हरियाणा प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला पानीपत से सामने आया जहां ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिस वजह से कार सवार 5 युवकों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे पार्क अस्पताल में भर्ती करवाया है।

आपको बता दे कि हादसा पानीपत फ्लाईओवर पर ट्रक की टक्कर लगने से हुआ। आपको बता दे कि हादसे में मरने वाले युवक सोनीपत के रहने वाले थे। इनमें 2 चचेरे भाई भी शामिल हैं। शवों को सिविल अस्पताल में पंचनामा भरकर मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। पांचवें घायल दोस्त का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

वही मृतकों की पहचान रोहित, नितिन, अक्षय, राहुल के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान सौरव के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को हादसे का पता शनिवार सुबह करीब 5 बजे लगा और करीब 6 बजे सिविल अस्पताल में परिजन पहुंचे। परिजनों का कहना है कि सोनीपत के गांव कुंडली से रोहित, नितिन और अक्षय समेत सोनीपत के ही गांव जाटी से राहुल और सौरव ब्रेजा कार में सवार होकर शुक्रवार रात को सोनीपत से पानीपत के लिए निकले थे।

यह दोस्त टूर एंड ट्रैवल कंपनी का काम करते थे। इसी काम का भुगतान लेने के लिए पानीपत आ रहे थे। जब वे कार लेकर पानीपत के एलिवेटेड पुल पर चढ़े तो उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर एलिवेटेड पुल के डिवाइडर और पोल से टकरा गई। हादसे के दौरान कार में भी आग लग गई। इस दुर्घटना में कुंडली के रोहित, नितिन अक्षय और जाटी गांव के राहुल की मौत हो गई। जबकि जाटी गांव का सौरव गंभीर रूप से घायल है। बता दे कि मृतकों में रोहित और नितिन चचेरे भाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें