Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर एक करोड़ 41 हजार रूपए की ठगी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

November 7, 2025

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर एक करोड़ 41 हजार रूपए की ठगी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

रोहतक: जिला पुलिस की साइबर पुलिस स्टेशन की टीम ने शेयर मार्केट में एक करोड़ 41 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर aरिमांड पर लिया गया। शहर के सेक्टर-3 निवासी सतीश की शिकायत के आधार पर 23 अगस्त 2025 को साइबर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि 14 मई 2025 को उसके व्हट्सएप नंबर पर अभिषेक नामक युवक की कॉल आई। जिसने खुद को शेयर मार्केट का काम करने वाली कंपनी एएसबीपीएल सिक्योरटिज कम्पनी का कर्मचारी बताया। फिर जानकारी दी कि यह कंपनी 5 प्रतिशत ब्रोकरेज फीस लेकर स्टॉक बताती है।

सतीश को 15 दिन तक स्टॉक की जानकारी दी गई जिस मे सतीश को मुनाफा हुआ। 1 जून 2025 को सतीश व्हट्सएप नंबर पर लिंक भेजकर अपनी कम्पनी में अकाउंट खुलवा दिया। सतीश ने झांसे में आकर कुल एक करोड़ 41 लाख 27 हजार 500 रुपए ट्रांसफर कर दिए। हालांकि 15 जुलाई को सतीश के अकाउंट में 2 लाख 10 हजार रुपए भेजे गए। पीड़ित व्यक्ति ने अपनी राशि वापस मांगी तो इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। साइबर पुलिस स्टेशन के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस जांच टीम ने इस संबंध में गोवा निवासी हर्षल और हसन को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि इन दोनों आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र, छत्तीसगढ, गुजरात व आंध्र प्रदेश मे भी साइबर ठगी के केस दर्ज हैं। जिसमें साइबर ठगी की राशि करीब 4 करोड़ 84 लाख रुपए है।

ये भी पढ़ें- नए रंग में लॉन्च हुई Yamaha XSR 155, दिए गए हैं शानदार फीचर्स

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें