Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला के नन्यौला में देवी मंदिर का छज्जा गिरने से दो युवतियों की मौत, एक की हालत गंभीर

May 14, 2024

अंबाला के नन्यौला में देवी मंदिर का छज्जा गिरने से दो युवतियों की मौत, एक की हालत गंभीर

अंबाला शहर: परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल के पैतृक गांव नन्यौला में देवी मंदिर का छज्जा गिरने से दो युवतियों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय मनीषा और 22 वर्षीय परमिंद्र कौर के तौेर पर हुई है।
जबकि 19 वर्षीय सिमरन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया गया। तीनों युवतियां पंजाब के तासलपुर की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि मंदिर का जो छज्जा गिरा उसका निर्माण करीब 15 दिन पहले ही किया गया था।


सूचना मिलने के बाद नन्यौला चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिए और जांच शुरू की। साथ ही घायल युवती सिमरन को सीएचसी चौड़मस्तपुर भेजा जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबाला जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार पंजाब का तासलपुर गांव अंबाला के नन्यौला से करीब 6 किमी. दूर हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर पड़ता है। यहां पर तीनों युवतियां ब्यूटी पार्लर कोर्स का फॉर्म भरने सीएससी में आई थी। सीएससी से फार्म भरने के बाद तीनों ही अपने गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी और धूप से बचने के लिए देवी मंदिर में हाल ही में बनाए गए छज्जे के नीचे जाकर बैठ गई थी।


दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक छज्जा गिर गया और मौके पर ही छज्जे के नीचे दबने से परविंद्र कौर और मनीषा की मौत हो गई जबकि सिमरन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद हडकंप मच गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवतियों को मलबे से जैसे-तैसे बाहर निकाला लेकिन तब तक मनीषा और परविंद्र की सांसे थम चुकी थी जिन्हें तुरंत सीएससी चौड़मस्तपुर पहुंचाया गया जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जबकि घायल सिमरन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें