Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अलग-अलग स्थानों से शादी का झांसा देकर दो युवतियों को किया अगवा, मामला दर्ज

February 18, 2023

अलग-अलग स्थानों से शादी का झांसा देकर दो युवतियों को किया अगवा, मामला दर्ज

यमुनानगर: जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों द्वारा शादी का झांसा देकर दो युवतियों को अगवा कर लिया गया। पुलिस ने दोनों युवतियों के परिजनों की शिकायत पर आरोपित युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 22 वर्षीय लड़की 16 फरवरी को किसी काम से घर से बाहर गई थी। मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसकी लड़की का कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को सज्जन नामक युवक शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने आरोपित युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

उधर, बुढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय लड़की 15 फरवरी को किसी काम से घर से बाहर गई थी मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसकी लड़की का कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने आरोपित युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें