Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूह में बम बनाने की सामग्री रखने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

January 18, 2025

नूह में बम बनाने की सामग्री रखने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
गुरुग्राम: हरियाणा में नूंह पुलिस ने विस्फोटक सामग्री रखने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि वे इसे खनन माफिया को बेचने जा रहे थे।  उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विस्फोटक, 96 मीटर सेफ्टी फ्यूज वायर और 200 डेटोनेटर बरामद किए हैं।
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी विस्फोटकों को खनन माफिया को बेचते थे, जो इनका इस्तेमाल रेत निकालने के लिए विस्फोट करने में करते थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पुन्हाना थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दोनों आरोपियों को नूंह अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार रोजका मेव की वाहन चोरी रोधी टीम बुधवार रात गश्त के दौरान पुन्हाना-जुरहेड़ा मार्ग पर मौजूद थी, तभी उन्हें थेक गांव की एक दुकान के पास दो युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों शरीफ और इरशाद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे विस्फोटक सलीम नामक व्यक्ति को बेचने जा रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें