Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

टांगरी पुल पर बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को रौंदा, 2 की मौत

February 16, 2026

टांगरी पुल पर बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को रौंदा, 2 की मौत

अंबाला छावनी: अंबाला छावनी के नजदीक अंबाला दिल्ली मार्ग पर शाहपुर गांव के नजदीक टांगरी पुल पर सोमवार सुबह हुई भयंकर सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई वाहन चपेट में आने से हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुरुक्षेत्र से अंबाला की ओर आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने पहले एक कार को ठोका, फिर ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल पर पलट गया।
हादसे में मोटरसाइकिल सवार और ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

खबर लिखे जाने तक दोनों शवों का पोस्टमार्टम जारी था।सूत्रों के अनुसार, मृतकों की आयु 30 से 34 वर्ष के बीच बताई जा रही है। एक शाहाबाद के नजदीक दंगाली गांव का निवासी था, जबकि दूसरा यमुनानगर के नजदीक बुढ़िया गांव से। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे का कारण ट्रक चालक की लापरवाही माना जा रहा है। इस दौरान काफी लंबे अरसे तक पूरा मार्ग जाम रहा तथा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों को एक साइड करा कर वहां यातायात सुचारु कराया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें