Site icon Dainik Savera Times

वर्धमान ज्वैलर्स, भिवानी से दो लोग रूमाल में 240 ग्राम सोने के गहने लेकर रफूचक्कर

वर्धमान ज्वैलर्स पर वीरवार दोपहर को दो लोग रूमाल में 240 ग्राम सोने के गहने लेकर रफूचक्कर हो गए । डिब्बो से गहने चोरी के शक होने पर जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वारदात का पता चला। मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस को दी शिकायत में संचालक सचिन जैन ने बताया कि उनकी घंटा घर बाज़ार में वर्धमान ज्वैलर्स के नाम से ज्वेलरी का शोरूम है ।

वीरवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दो लोग उनके शोरूम पर पहुंचे। उन्होंने गहने देखने के लिए चेन और अंगूठी रखवा ली। इसी दौरान कर्मचारियों का ध्यान भटकाकर आरोपियों ने रूमाल में सोने की करीब 12 चेन और 9 अंगूठी के डिब्बे से करीब छह सोने की अंगूठी चोरी कर ली। दोनों लोग वहां से चले गए।

जब उन्हें डिब्बो में गहने चोरी का शक हुआ तो सीसीटीवी की जांच की। इस दौरान पता चला कि चला कि दोनों व्यक्ति रुमाल में गहनों को चोरी कर लपेटकर वहां से रफूचक्कर हो गए। मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। वहीं सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी को खंगाल मामले की तहकीकात में जुटी है।

Exit mobile version