Site icon Dainik Savera Times

इस सरकारी स्कूल में दो बहनों ने की आत्महत्या, जानिए ऐसी क्या थी वजह

फतेहाबाद के गांव ढांड में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली दो बहनों ने आत्महत्या की। युवतियों को स्कूल की ओर से पढने के लिए टैब मिला था, युवतियों की सहेली ने टैब का गलत इस्तेमाल किया, पकड़े जाने पर स्कूल अध्यापकों ने दोनों युवतियों को अपने पिता के साथ स्कूल में आने की हिदायत दी। युवतियों के पिता का आरोप है कि स्कूल संचालकों ने उन्हें कोई भी जानकारी नहीं दी। डर के चलते उनकी बेटियों ने सुसाइड किया, नहर में छलांग लगाने से पहले सुसाइड नोट लिखा, उसमें स्कूल के कई अध्यापकों और दो युवकों के नाम लिखे है।

सदर थाना प्रभारी का कहना है कि सुसाइड नोट और युवतियों के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, और मामले की जांच जारी हैदोनों बहनों ने नहर में छलांग लगाने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि स्कूल वालों से तंग आकर उन्होने आत्महत्या कर ली।

Exit mobile version