Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

जमीन खरीद-फरोख्त धोखाधड़ी मामले में 2 शातिर आरोपी काबू

June 24, 2026

जमीन खरीद-फरोख्त धोखाधड़ी मामले में 2 शातिर आरोपी काबू

अंबाला शहर : जमीन खरीद-फरोख्त धोखाधड़ी मामले में अंबाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को काबू किए हैं, हालांकि इस मामले में शामिल रहे 8 आरोपियों को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है। बतादें कि अंबाला एसपी अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में अंबाला आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े धोखाधड़ी मामले में 2 और शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अश्विनी निवासी चंडीगढ़ और उसके दोस्त गुरप्रीत उर्फ पम्मा निवासी मस्तगढ़ मोहाली के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय से रिमांड हासिल करने के पश्चात उन्हें जेल भेज दिया है।

इस मामले से संबंधित जानकारी देते हुए आर्थिक अपराध शाखा के इंस्पेक्टर परमवीर सिंह ने बताया कि इस पूरे खेल का मुख्य मोहरा आरोपी अश्वनी था। उसने जमीन के असली मालिक विजय मित्तल के नाम पर फर्जी आधार कार्ड, फर्जी पैन कार्ड और अन्य जाली दस्तावेज तैयार करवाए थे। इन नकली कागजातों के दम पर अश्वनी खुद ‘फर्जी विजय मित्तल’ बनकर घूम रहा था, ताकि करोड़ों की जमीन को ठिकाने लगाया जा सके। इस पूरी साजिश में उसका साथ मोहाली निवासी उसके दोस्त गुरप्रीत उर्फ पम्मा ने दिया। आरोपी गुरप्रीत एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से ही हत्या और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। इस जमीन घोटाले में जालसाजी की रकम से गुरप्रीत ने अपने हिस्से के पैसे भी लिए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें