विज्ञापन

यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर घर में घुसकर दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म

यमुनानगर: जिले में अलग-अलग स्थानों पर घर में घुसकर दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर आरोपी युवकों समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार शहर के कैंप क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय महिला ने पुलिस को.

यमुनानगर: जिले में अलग-अलग स्थानों पर घर में घुसकर दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर आरोपी युवकों समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार शहर के कैंप क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कमल के साथ जान पहचान थी। चार फरवरी को सुबह नौ बजे उसके परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम पर चले गए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी कमल उनके घर पर आ गया। आरोपी ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर आरोपी उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने इस बारे पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Latest News