Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में दो युवा दोस्तों की हत्या, पुलिस की चार टीमें गठित

March 19, 2025

पानीपत में दो युवा दोस्तों की हत्या, पुलिस की चार टीमें गठित

पानीपत: नूरवाला में दो दोस्तों की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि होली के दिन पड़ोस में झगड़ा हुआ था। तभी से आरोपी पक्ष हत्या करने की धमकियां दे रहा था। इसी बीच मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे दोनों को चाकुओं से गोद दिया। आनन.फानन में दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद दोनों शवों का पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। तहसील कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में विनोद कुमार ने बताया कि वह जसबीर कॉलोनी नूरवाला का रहने वाला है। उसके पास एक बेटा व दो बेटियां हैं। उसके बेटे नीरज की उम्र 18 साल है। नीरज का दोस्त सूरज निवासी जसबीर कॉलोनी था। दोनों आपस में दोस्त थे।

नीरज और सूरज 18 मार्च की रात करीब 9 बजे घर से घूमने के लिए निकले थे। लगभग साढ़े 9 बजे नीरज के फोन से उसके फोन पर कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि आपके बेटे नीरज को चोट लगी है और वह जसबीर कॉलोनी में खाली जगह पर पड़ा हुआ है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो वहां से डायल 112 गाड़ी मिली। इसके बाद वे नीरज को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों को वहां पता लगा कि नीरज को अस्पताल लाने से पहले सूरज को भी घायल अवस्था में सिविल अस्पताल ले जाया गया था। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। लेकिन कागजी कार्रवाई के दौरान उसकी भी मौत हो गई थी। परिवार वालों को पता लगा कि दोनों दोस्तों को हैप्पी तोमर, गौरव उर्फ जलेबी, जोनी गौतम, सन्नी बंजारा, गजनी, मोदा, कुलदीप, रणजीत, आर्यन उर्फ मोटा, अरूण व विकुल ने मिलकर तेजधार हथियार से चोटें मारकर हत्याएं की हैं।

वहीं जानकारी के अनुसार उक्त दोहरी हत्या को होली के दिन हुए विवाद से जोडकर देखा जा रहा है। उस दिन सूरज के छोटे भाई गोविंदा का पड़ोस के युवक के साथ झगड़ा हो गया था। पड़ोसी ने गोविंदा की पिटाई कर दी थी। हालांकि बाद में समझौता हो गया था। जिस युवक के साथ गोविंदा का झगड़ा हुआ था, सोमवार को उसकी किसी ने पिटाई कर दी। मारपीट का शक गोविंदा पर गया। मंगलवार रात सूरज के पड़ोस में रहने वाले जॉनी ने उनके घर बताया कि सूरज को किसी ने चाकू मार दिया है। जानकारी के अनुसार नीरज 10वीं में पढ़ता था और इकलौता बेटा था। सूरज का परिवार मूलरूप से नेपाल का है। 11वीं के बाद सूरज ने पढ़ाई छोड़ दी थी। रात में कपड़ों के गोदाम में प्रेस का काम करता था। दिन में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में काम करता था। उसके एक छोटा भाई व बहन है।

ये भी पढ़ें- फिल्मी जगत को लगा बड़ा झटका, आशा भोसले के बाद इस मशहूर एक्टर का भी हुआ निधन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें