Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

May 6, 2023

हरियाणा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

भिवानी: हरियाणा के भिवानी जिले के सिमलीबास गांव के निकट एक वाहन के पेड़ से टकरा जाने की घटना में दो युवकों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मरने वाले युवकों की पहचान अनिल (24) एवं अनिल कुमार (20) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि दोनों एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे कि यह घटना हुयी। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें