Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

चाचा ने भतीजे को घोंपा चाकू, शराब के नशे में धुत्त होकर किया हमला, लोगों के डर से भागा आरोपी

April 16, 2025

चाचा ने भतीजे को घोंपा चाकू, शराब के नशे में धुत्त होकर किया हमला, लोगों के डर से भागा आरोपी

करनाल में चाचा ने अपने ही भतीजे पर चाकू घोंप कर जानलेवा हमला कर दिया। मामला आंबेडकर चौक का है, जहां शराब के अंधे में धुत्त चाचा भतीजे के बीच किसी बात पर बहस हो गई।मामूली से बहस ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने युवक पर चाकू से 2 वार कर दिए। हमला कर आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

 

घायल की पहचान आंबेडकर चौक निवासी रणजीत के रूप में हुई है। वहीं चाचा सतीश हमले के बाद से फरार है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच–पड़ताल में जुट गई।

स्थानीय लोग हमले होता देख तुरंत युवक को बचाने दौड़े लेकिन तब तक आरोपी घटना को अंजाम दे चुका था। लोगों को आता देख आरोपी भाग निकला। वहीं युवक खून से लथपथ घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा था। युवक पर 2 वार किए गए थे, एक गर्दन पर और दूसरा टांगों में। जिसके बाद लोगों ने युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

मौके पर जांच–पड़ताल करती पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी कुणाल ने बताया कि दोनों के मध्य कोई दुश्मनी नहीं था। रंजीत सतीश का भतीजा है, और सतीश इसी इलाके में ऑटो चलाता है। घटना की रात दोनों साथ में बैठ कर शराब पी रही थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात पर बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों लड़ने लगे। कुछ देर बाद गुस्साए सतीश ने चाकू निकल कर रणजीत पर हमला कर दिया। ये देख लोगों ने शोर मचाया तो वह भाग गया।

पुलिस ने लोगों के बयान दर्ज कर घटनास्थल की भी जांच की। जांच में यह भी सामने आया है कि घायल रणजीत की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है। हालांकि घायल की स्थिति में अब काफी सुधार है। सदर थाना जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। उन्हें घटना की सूचना ईआरवी के जरिए मिली थी। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें