Site icon Dainik Savera Times

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने भूना मोड स्थित रेस्ट हाऊस में किया पौधारोपण

फतेहाबाद: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भूना मोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रम गृह में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत वीरों को नमन कर पौधारोपण किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर सार्वजनिक उपक्र म ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया।

जिला में आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में रेस्ट हाउस, पुलिस लाइन सहित विभिन्न स्थानों पर सरकार के दिशा निर्देश अनुसार वन विभाग द्वारा परजात, पिलकन, नीम, कदम, कचनार, रीठा, चक्रिसया सहित विभिन्न प्रकार के पौधे लगाया गए। इस अवसर पर उपायुक्त मनदीप कौर, एसपी आस्था मोदी, डीएमसी संजय बिश्रोई, एसडीएम राजेश कुमार, डीएफओ राजेश कुमार, गुरबक्श मोंगा, वेद फुलां, प्रवीण जोड़ा, जिले सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Exit mobile version