Site icon Dainik Savera Times

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर दिया बयान

आज रोहतक में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर कटाश किया है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान लोकसभा रोहतक में दो दिन के प्रवास कार्यक्रम के तहत पहुंचे थे। रोहतक झज्जर जिलों की रोहतक लोक सभा के अंतर्गत आने वाले हल्के में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे है। लोक सभा 2024 चुनाव के मध्यनजर बीजेपी के सभी केंद्रीय मंत्री प्रवास कर रहे है। कांग्रेस के द्वारा पीएम, गृह मंत्री,रक्षा मंत्री का एक वीडियो जारी किया जिसमें डकैत कह जाने पर बालियान ने कहा कि उन्हे शर्म आनी चाहिए जो खुद डकैत रहे है जिन्होंने देश को लुटा है। पहले जो 2जी घोटाला कोयला घोटाला हुआ था। ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

राहुल गांधी के हरियाणा में धान लगाए जाने को लेकर भी कहा राहुल गांधी धान लगाए या फिर चैरी उसे क्या पता है। यह पॉलिटिक्स टूरिज्म है। वहीं किसानों पर बीजेपी के चार नेताओ द्वारा अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन करने के सवाल पर भी कहा हम कब कह रहा हूं राहुल गलत कर रहे है। जो भी विपक्ष में होते है वह पॉलिटिक्स करते है जब हम विपक्ष में थे हम भी पॉलिटिक्स करते थे। राहुल गांधी द्वारा लोकतंत्र की हत्या के बयान पर कहा की राहुल गांधी के दिमाग में लोचा है। लोक तंत्र है तभी वे धान और यात्रा कर रहे है। उसकी यात्रा से ज्यादा मुझे असर नहीं लगता जैसे पहले था वैसे ही अब है।

दगभंगा में पीएम मोदी द्वारा एम्स बनाए जाने को लेकर विपक्ष द्वारा वहां काम शुरू नहीं होने पर बोलेकहा प्रदेश सरकार ने एम्स के लिए जमीन अधिकरण नही किया है। हरियाणा में एम्स बन रहा है हर जिले में मेडिकल कालेज बन रहा है।सीएजी की रिपोर्ट पर एक किलोमीटर पर 18 करोड़ की जगह 250 करोड़ लागत और गृह मंत्रालय में सबसे ज्यादा भ्रष्टचार की शिकायते आई है।इसको लेकर जवाब दिया यह भ्रष्टाचार नहीं हैसीएजी की रिपोर्ट में कोई भ्रष्टाचार की बात नहीं है,भ्रष्टाचार के तो आरोप विपक्ष वालो पर लगते थे। हमारे ऊपर तो विपक्ष भी आरोप नहीं लगाते है। वहीं किसानों की आय दो गुणी किए जाने के वायदे पर भी कहा कि आज किसानों के पैदावार के रेट ज्यादा मिल रहे है। फसल के दाम बढ़े हुए है। किसानों के लिए यूरिया फर्टिलाइजर पर दो लाख करोड़ सब्सिडी दी गई और तीन लाख करोड़ किसान सम्मान निधि के रूप में दी है।

जीएसटी कलेक्शन सबसे ज्यादा हुआ है। दूध दही आटे पर जीएसटी लगा दी के सवाल पर कहा केंद्र सरकार अकेली जीएसटी तय नहीं करती है केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर जीएसटी तय करती है।जीएसटी के मिले टैक्स के रूप में सरकार चलती है और वही जनता कल्याण के लिए पैसा लगाया जाता है।
देश में मुद्दे ही मुद्दे बेरोजगारी के मामले दस लाख रोजगार एक साल में देने का काम करेंगे। कोई भी मंत्रालय बिना खाली पद के नही रहेगा सभी पदों अपर भर्ती की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार साढ़े नौ साल में विकास कार्य किए है। मोदी के नेतृत्व में फिर तीसरी बार सरकार बनेगी मोदी का विकल्प किसी के पास नही है।

चंद्रयान 3 को लेकर भी कहा कि देश की और हमारे वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि है यह एक महोत्सव के रूप में बना रहे है।दूसरी तरफ रोहतक लोक सभा सांसद अरविंद शर्मा भी साथ में थे मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए वे भी बोले की उनकी इच्छा है वे रोहतक लोक सभा से चुनाव लडे मगर पार्टी का आखरी फैसला होगा जहां से टिकट देगी वहां से चुनाव लडूंगा।अरविंद शर्मा ने यह भी कहा कि वो के वो घोड़े,वो के वो मैदान वहीं सिस्टम कुछ नही बदला।
जो परिवारवाद और जातिवाद कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। चंद्रयान 3 को लेकर देश भर उत्साह है सफलता के लिए पूजा पाठ कर किया। चांद की जाने की बात हो मगर मणिपुर हिंसा को रोकने में नाकाम रहे। इसके सवाल पर बोले कहा मणिपुर हिंसा को लेकर सरकार ने जवाब दिया मगर विपक्ष ने चर्चा के बाद नीचे छोड़ कर चले गए।

Exit mobile version