Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : अनोखी शादी, दहेज न बैंड, पहले HIV टेस्ट

unique-wedding-first-hiv-test

unique-wedding-first-hiv-test

चरखी दादरी। प्रदेश के चरखी दादरी जिले में अनोखी शादी देखने को मिली। इस शादी में दहेज चला न बैंडबाजा। पहले दंपत्ति का एचआईवी टेस्ट की रिपोर्ट आई। इसके बाद बाबा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने विवाह का संकल्प लिया। विवाह की खासियत ये थी कि यह सब कुछ सामान्य तरीके से हुआ।

शादी की एक विशेषता ये भी…

इस शादी की एक विशेषता यह भी रही कि स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने किसी भी आडंबर को करने से इनकार करते हुए एक दूसरे को कलम भेंट कर जागरूकता का संदेश दिया। दूल्हा मनेंद्र और दुल्हन मोनिका दोनों काउंसलर हैं। दोनों का कहना है कि शादी केवल सामाजिक रस्म नहीं, बल्कि विश्वास और जिम्मेदारी का रिश्ता है। दूल्हा-दुल्हन दोनों ने विवाह से पहले स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता दी। मनेंद्र ने कहा कि युवाओं को बिना झिझक स्वास्थ्य संबंधी जांच करानी चाहिए, जिससे कि भविष्य सुरक्षित रहे। मोनिका ने कहा कि एचआईवी जैसे विषयों पर समाज में आज भी खुलकर बात नहीं होती, जबकि जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।

शादी से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

दूल्हे के पिता कृष्ण दहिया ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है। आज शादियां दिखावे का माध्यम बन रही हैं। जबकि जरूरत सादगी और जागरूकता को बढ़ावा देने की है। इस अनूठी शादी को लोग इसे नई सोच की शादी और समाज को आईना दिखाने वाली पहल बता रहे हैं। स्वास्थ्य जागरूकता के लिए इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।

Also Read :

Exit mobile version