Site icon Dainik Savera Times

कैदियों को दिल्ली कोर्ट ले जा रही उत्तर प्रदेश की पुलिस वैन पलटी, दो कैदी सहित पांच पुलिसकर्मी घायल

फरीदाबाद के नजदीक नेशनल हाईवे नंबर 19 पर कैदियों को दिल्ली कोर्ट में पेश करने ले जा रही उत्तर प्रदेश की पुलिस वैन पलट गई है। यह हादसा नेशनल हाईवे नंबर 19 मेवला महाराजपुर में हुआ है। पुलिस वैन आज सुबह लगभग 9:30 बजे अलीगढ़ से दिल्ली साकेत कोर्ट में कैदियों को पेश करने के लिए जा रही थी।इसी बीच हादसे में पुलिस वैन में सवार दो कैदी सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पांच पुलिसकर्मियों को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बता दें कैदियों को भी चोटें आई।

 

 

Exit mobile version