Site icon Dainik Savera Times

Video viral: फरीदाबाद में महिला के ऊपर से गुजरी माल गाड़ी, नहीं आई कोई भी चोट

महिला सुभाष कॉलोनी के पास रेलवे लाइन क्रॉस कर रही महिला के ऊपर से माल गाड़ी गुजर गई। लेकिन महिला को कोई भी चोट नहीं आई। महिला ने मालगाड़ी को जैसे ही उसने अपने नजदीक देखा तो वह घबराकर वहीं दोनों पटरियों के बीच छाती के बल लेट गई। लापरवाही और जल्दबाजी में अक्सर लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं। यह मामला बल्लभगढ़ सुभाष कॉलोनी के पास रेलवे लाइन पर देखने को मिला। जहां पर एक महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी। तभी पलवल की ओर से आ रही मालगाड़ी का देखते हुए महिला ट्रैक के बीच में लेट गई। ट्रेन महिला के ऊपर से गुजर गई। उसे कोई चोट नहीं आई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि महिला ट्रैक के बीच में लेटी हुई और ट्रेन ऊपर से जा रही है। आसपास के लोग भी इस घटना को देख रहे हैं। जैसे ही ट्रेन गुजरी तुरंत महिला उठकर अपने काम से निकल गई। इसमें महिला कोई चोट नहीं आई है

Exit mobile version