Site icon Dainik Savera Times

Vigilance Bureau ने भिवानी के आईटीआई में की छापेमारी , प्रिंसिपल को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

भिवानी : चौकसी ब्यूरो हरियाणा ने आज भिवानी के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई)में छापेमारी कर 12 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में आईटीआई के प्रिंसिपल अनिल कुमार यादव को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। वह हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों से नौकरी में बने रहने के लिए प्रति माह प्रति कर्मचारी 2 हजार रुपये की उगाही करता था। उगाही से तंग कर्मचारियों ने स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत देकर इसे रंगे हाथों पकड़वाया है। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर अजीत गिल ने बताया कि प्रिंसिपल से 12 हजार रुपये की राशि पकड़ी गई है।

स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विकास कुमार ने शिकायत दी थी । उसने आरोप लगाया था कि प्रिंसिपल यहां पर लगे 6 कर्मचारियों से प्रति माह दो हजार रुपये की उगाही करता है। पैसे न देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की धमकी देता है। इससे परेशान होकर जब विकास कुमार ने विजिलेंस से संपर्क साधा। विजिलेंस ने पाउडर लगे 12 हजार रुपये विकास के माध्यम से प्रिंसिपल तक पहुंचाए। जैसे ही विकास ने रकम दी, उसने इशारा कर दिया। तभी स्टेट विजिलेंस ने भिवानी आईटीआई के रेस्ट हाउस से प्रिंसिपल को रंगे हाथों पकड़ लिया। प्रिंसिपल पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version