Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिरसा के विनोद स्वामी ग्रेपलिंग कमेटी राजस्थान के चेयरमैन नियुक्त

October 6, 2023

सिरसा के विनोद स्वामी ग्रेपलिंग कमेटी राजस्थान के चेयरमैन नियुक्त

सिरसा: ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया ने राजस्थान राज्य में ग्रेपलिंग (कुश्ती) खेल को लोकप्रिय व विकसित करने के लिए जिला सिरसा से डा. विनोद स्वामी को ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ राजस्थान का चेयरमैन नियुक्त किया है। डा. स्वामी को यह सम्मान मिलने से जिला सिरसा का मान देशभर में बढ़ा है।चेयरमैन डा. विनोद स्वामी ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर व ऑल इंडिया चेयरमैन दिनेश का आभार व्यक्त करते हुए कहा बताया कि वे इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में युवाओं को ग्रेपलिंग के प्रति रुझान बढ़ाने का निरंतर प्रयास करेंगे। युवाओं में असीम ऊर्जा होती है, उन्हें केवल दिशा देने की आवश्यकता होती है। डा. स्वामी ने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहेगा की प्रदेश के युवाओं को सही मार्गदर्शन मिले और वे विश्व स्तर पर भारत का नाम चमकाएं।

उन्होंने कहा कि जीसीआई का उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेल को फिर से जीवंत करना और नई अर्ध-पेशेवर और पेशेवर ग्रेपलिंग संभावनाएं पैदा करना है। गौरतलब है कि डा. विनोद स्वामी राजनीतिक रुप से सक्रिय युवा नेता हैं और खेलों व समाज सेवा से उनका गहरा जुड़ाव है। वे युवाओं में ग्रैपलिंग लोकप्रियता बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ग्रैपलिंग में जूडो, जिउजित्सु, सैम्बो और कुश्ती जैसे अधिकांश लड़ाकू खेलों और मार्शल आर्ट में हाथापाई को शामिल किया गया है। भारत में इन खेलों की लोकप्रियता निरंतर बढ रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें