Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुठभेड़ के बाद पकड़ा राजस्थान में लूट-डकैती का वांछित अपराधी

May 22, 2026

मुठभेड़ के बाद पकड़ा राजस्थान में लूट-डकैती का वांछित अपराधी

फरीदाबाद। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हरियाणा-राजस्थान के वांछित अपराधी संदीप उर्फ चेंटा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी पर लूट और हत्या की कोशिश के सात से अधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस पर किए तीन राउंड फायर

यह गिरफ्तारी मुठभेड़ के बाद हुई। घटना के दौरान आरोपी ने पुलिस पर तीन राउंड फायर किए। इसके बाद हुई जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। ACP क्राइम ब्रांच वरुण दहिया ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच इकाइयां गंभीर अपराधियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही हैं।

सूत्रों के आधार पर की कार्रवाई

क्राइम ब्रांच टीम ने रात को संदीप उर्फ चेन्टा को गिरफ्तार कर लिया। दहिया ने बताया कि आरोपी 20 मई की सुबह हुई एक घटना के सिलसिले में वांछित था. यह घटना चंडीला फूड होटल में हुई थी। यहां उसने कथित तौर पर एक कर्मचारी के साथ मारपीट की थी और पिस्तौल दिखाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया था। 21 मई की रात को, ऊंचा गांव की क्राइम ब्रांच टीम को गुप्त सूत्रों से एक सूचना मिली कि आरोपी चांदपुर-अटाली सड़क से मोटरसाइकिल पर आ रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, क्राइम ब्रांच टीम नेउक्त सड़क पर नाकाबंदी कर दी।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें