Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

हम समान नागरिक संहिता का समर्थन करते हैं: Manohar Khattar

October 8, 2023

हम समान नागरिक संहिता का समर्थन करते हैं: Manohar Khattar

नयी दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का वह समर्थन करते हैं तथा जब जरूरत होगी तब इसे लागू कर देंगे। श्री खट्टर ने शनिवार को यहां इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रीय महिला पत्रकारों से संवाद के दौरान एक सवाल पर यह प्रतिक्रिया व्यक्त की। उत्तराखंड सरकार द्वारा यूसीसी जल्द लागू करने को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा, “ हम इसका समर्थन करते हैं। इससे समाज में सामंजस्य, समानता और राष्ट्रीयता की भावना बढ़ेगी। हमारे प्रदेश में यह मामला पाइपलाइन में है और जब जरूरत होगी तब हम इसे लागू कर देंगे। ”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें