Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : मां ने डांटा तो मासूम ने लगाया फंदा, ओमान से लौटे थे पिता

May 14, 2026

Haryana News : मां ने डांटा तो मासूम ने लगाया फंदा, ओमान से लौटे थे पिता

यमुनानगर। टिवनसिटी के गांधी नगर क्षेत्र में पांचवीं कक्षा के एक छात्र को उसकी मां ने पढ़ाई नहीं करने पर डांट दिया। इस पर मासूम ने फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मासूम के पिता बुधवार को ही ओमान से लौटे थे। उनका बच्चे की मौत पर रो-रोकर बुरा हाल है।

पांच दिन से नहीं जा रहा था स्कूल

बता दें कि बच्चा चार दिन से स्कूल नहीं जा रहा था। बुधवार को उसकी मां ने उसे पढ़ाई के लिए ही डांट लगा दी। घटना के समय वह घर पर अकेला था। मां के घर लौटने पर इस मामले का पता लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान 13 वर्षीय निखिल के रूप में हुई है। वह एक निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था। परिवार में माता-पिता सहित चार भाई-बहन हैं और निखिल सबसे छोटा था। उसके पिता वेल्डिंग का काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि मां सुषमा देवी अपनी तबीयत खराब होने के कारण दवा लेने अस्पताल गई थी। भाई-बहन स्कूल थे। दोपहर करीब एक बजे घर लौटने पर निखिल नजर नहीं आया। तलाश के बाद वह घर के ऊपरी कमरे में फंदे पर बेहोश लटका मिला।

हंसमुख था निखिल, नहीं बताता था परेशानी

सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की। मृतक के बड़े भाई विकास ने बताया कि निखिल स्वभाव से हंसमुख था और किसी तरह की परेशानी जाहिर नहीं करता था। जांच अधिकारी एएसआई नवतेज ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। गांधी नगर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय निखिल की मौत की खबर सुनकर उसके पिता जो ओमान से बुधवार शाम घर पहुंचे।

बेटे का शव देख बिलख उठे पिता

बेटे का शव देखते ही वह फूट-फूटकर रो पड़े, जिससे वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। परिजनों ने बताया कि पिता को घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत भारत के लिए रवाना होने का निर्णय लिया था। घर पहुंचने पर उन्होंने बेटे को अंतिम बार देखा और परिवार को संभालने की कोशिश की। निखिल की असमय मौत से पूरे परिवार और मोहल्ले में शोक पसरा है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें