Site icon Dainik Savera Times

लोगों के राशन और आयुष्मान कार्ड काटे जाने पर हरियाणा युवा कांग्रेस ने शुरू की घंटी बजाओ सरकार जगाओ मुहिम

हरियाणा में लोगों की बुढापा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड इत्यादि काटे जाने के खिलाफ हरियाणा युवा कांग्रेस ने घँटी बजाओ सरकार जगाओ फैमिली आई डी ठीक करवाओ मुहिम शुरू की है। युवा कांग्रेस जिला स्तर पर लोगों के साथ जाकर प्रशासन के सामने घँटी बजाएगी। युवा कांग्रेस ने बुढापा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड इत्यादि कटने वाले लोगों के लिए हेल्पलाइन नम्बर 8222024442 जारी किया है। युवा कांग्रेस इस नम्बर पर आने वाली लोगों की समस्याओं को सरकार के सामने रखेगी। हरियाणा युवा कांग्रेस ने परिवार पहचान पत्र में पाई जा रही त्रुटियों को सामने रखा और हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांश बुद्धिराजा ने जानकारी दी।

Exit mobile version