Site icon Dainik Savera Times

विधवा को विदेश भिजवाने का झांसा देकर ठगे 6.70 लाख रुपए, आरोपी गिरफ्तार

यमुनानगर(ओमपाहवा ) : विधवा महिला को विदेश भिजवाने का झांसा देकर छह लाख 70 हजार रुपये ठगने के आरोप में चंदाखेड़ी रोड निवासी सन्नी व उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पत्नी पीड़िता की बेटी है। उसने ही यह साजिश रचने थी।

बिलासपुर थाना प्रभारी राय सिंह ने बताया कि आरोपित सन्नी व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। बिलासपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पास दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अलग रहता है। एक बेटी है जो कहने सुनने में नहीं है।

आरोप है कि बेटी के उसके साथ गलत बर्ताव करती थी। वह उसकी प्रापर्टी हड़पना चाहती है। बेटी के सन्नी नाम के युवक के साथ अवैध संबंध है। जबकि आरोपित सन्नी पहले से ही शादीशुदा है। इसके बावजूद बेटी आरोपित सन्नी के साथ वर्ष 2022 से रह रही है। अब दोनों कालाआंब में रहते हैं।

28 अप्रैल 2024 को इंस्टा आइडी पर अमनप्रीत का मैसेज आया था। जिससे बातचीत शुरू हो गई तो आरोपित ने कहा कि वह शादीशुदा है। अपने बच्चों से परेशान है। अरोपित ने कहा था कि वह इंग्लैंड में रहता है। आरोपित ने उसे अपने पास रहने का झांसा दिया था। उसकी बातों में आकर वह तैयार हो गई।

आरोपित ने उसे झांसे में ले लिया और विदेश आने संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के लिए रुपये मांगे। आरोपित ने उससे अलग-अलग कर छह लाख 70 हजार रुपये ले लिए थे। कुछ दिन बाद आरोपित ने इंस्टा पर मैसेज भेजा और पूछा कि उसका कोई कोर्ट में केस चल रहा है। जिस पर आरोपित को बताया कि उसका अपनी बेटी के साथ मकान के संबंध में केस कोर्ट में विचाराधीन है।

आरोपित ने इस केस की वजह से अड़चन आने की बात कही और फिर से रुपये मांगे। शक होने पर आरोपित से बात की तो वीजा संबंधी प्रक्रिया के सुबूत मांगे तो वह धमकी देने लगा था। बाद में पता लगा कि उससे रुपये हड़पे गए हैं। यह पूरी साजिश बेटी ने सन्नी के साथ मिलकर रची। बिलासपुर थाना प्रभारी राय सिंह ने बताया कि आरोपित सन्नी व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

Exit mobile version