Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में पत्नी की हत्या, पति ने बेरहमी से चाकू से गोदा, बेहोशी की हालत में पड़ोसी दुकानदार ने पहुंचाया अस्पताल

November 6, 2024

सोनीपत में पत्नी की हत्या, पति ने बेरहमी से चाकू से गोदा, बेहोशी की हालत में पड़ोसी दुकानदार ने पहुंचाया अस्पताल

हरियाणा के सोनीपत में बेरहमी से महिला की हत्या का मामला सामने आया है। जहां पति ने अपनी ही पत्नी को चाकू घोंप कर मौत के घाट उतार दिया। सोनीपत स्थित कुंडली में शिवपुरी कॉलोनी निवासी सोनू यादव ने कुंडली थाना पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि रात 10 बजे के करीबन एक महिला घायल अवस्था में आकर उसकी दुकान के सामने गिर गई। जिसके बाद उसने महिला को अस्पताल पहुंचाया।

 

महिला से बात करने के बाद दुकानदार को महिला ने बताया कि उसके पति ने महिला पर चलो से हमला किया है। इस हमले में ही वह घायल हुई है। खुद को बचाने के लिए महिला अपने घर से बाहर निकल आई। महिला नीलकंठ कांटे की तरफ से भागते हुए आई थी। ओर फिर आकर बेहोश हो गई थी। जिसके बाद आसपास मौजूद भीड़ ने डायल 112 की गाड़ी से महिला को अस्पताल पहुंचाया।

 

जब महिला दुकान के पास आई थी, तभी उसके शरीर से बहुत ज्यादा खून वह रहा था। अस्पताल पहुंचने के बाद महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। कुंडली थाना ASI नरेश कुमार ने बताया कि वह सूचना मिलते ही सोनीपत अस्पताल पहुंचा। लेकिन अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

 

पुलिस ने गंदा नाला, शिवपुरी कॉलोनी कुंडली स्थित दुकानदार से जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से सुराग जुटाए। पुलिस ने धारा 103 BNS के तहत माला दर्ज कर जांच–पड़ताल शुरू कर दी है। कुंडली थाना SHO देवेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की पहचान के सभी संभव प्रयास किया जा रहे है। जल्द ही महिला की पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें