Site icon Dainik Savera Times

अनुसूचित जाति श्रेणियों में पदोन्नति में 20 आरक्षण देने के लिए मुख्यमंत्री का करेंगे धन्यवाद: डॉ. बनवारी लाल

चंडीगढ़ : सभी अनुसूचित जाति कल्याण संघों द्वारा समूह ए और बी श्रेणियों के पदों पर पदोन्नति में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को 20 प्रतिशत आरक्षण देने के संदर्भ में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सम्मान समारोह महर्षि वाल्मिकी जयंती पर 28 अक्तूबर को अंबेडकर भवन सेक्टर-12 पंचकूला में आयोजित होगा। यह निर्णय हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल द्वारा अनुसूचित जाति कल्याण संघों के प्रतिनिधियों के साथ बुलाई गई बैठक के दौरान लिया गया।

बैठक में राज्य के कई विधायक और सांसद भी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणियों के अधिकारियों को आरक्षण का लाभ दिया है। कार्यक्रम मुख्यमंत्री के सम्मान में अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न कल्याण संगठनों द्वारा आयोजित किया जाएगा। सरकार अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलते हुए सभी का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। बैठक में सांसद कृष्ण पंवार, सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक सत्य प्रकाश जरावता, बिशम्बर वाल्मीकि, लक्ष्मण नापा, जगदीश नैय्यर, अध्यक्ष, अम्बेडकर सोसायटी सेक्टर-12 पंचकूला सुरेश मोरखा व अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।

 

 

 

Exit mobile version