
हिसार में एक महिला का गला काट कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। मामला हांसी शहर में गीता चौक के पास राधिका फैक्ट्री रोड के निकट मौजूद इंडस्ट्रियल एरिया का है। जहां एक 35 से 40 वर्षीय(अंदाजतन उम्र) महिला का शव पड़ा मिला। शव के पास ही में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी थी। जिसका पायदान महिला के शव के पास पड़ा था।
महिला के गर्भवती होने के संभावना जताई गई है। घटनास्थल पर सूचना मिलते ही थाना शहर हांसी के SHO सदानंद और हांसी के डीएसपी रविंद्र सांगवान पहुंच गए। और घटनास्थल का मुआयना किया। सूचना राहगीरों द्वारा दी गई थी। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर जांच–पड़ताल की गई।
पुलिस टीम के साथ मौके पर FSL टीम ने भी पहुंच कर जांच–पड़ताल कर साक्ष्य आदि जुटाए। महिला के गले पर गहरे कट का निशान है। इसके अलावा कोहनी पर भी चोट का निशाना है। जिससे ये हत्या का मामला लग रहा है। हालांकि पुलिस टीम हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस टीम ने कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया है। शव की शिनाख्त के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। स्कूटी के नंबर और सीसीटीवी की फोटोज से महिला की पहचान की जा रही है। आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर को जाएगी।