Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली में होने वाली कार्यशाला को G20 सबमिट के चलते पानीपत किया गया शिफ्ट

पानीपत समालखा पट्टी कल्याणक गांव के सेवा साधना ग्राम विकास केंद्र में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।इस कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख सर संघ संचालक मोहन भागवत ने भारत माता को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर उपभोक्ता विभाग के कंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे भी मौजूद रहे।

मोहन भागवत ने ग्राहकों के अधिकारों पर लिखी एक पुस्तक का विमोचन भी किया। स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक व ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय सह सचिव जयंत ने कहा कि ग्राहक पंचायत के माध्यम से ग्राहक, ग्राहक जागरण व ग्राहक प्रशिक्षण के जरिए ग्राहकों की समस्या का समाधान को लेकर 50 वर्षों से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि देशभर के 35 प्रदेशों से ग्राहक पंचायत व 350 जिलों में संगठन ग्राम पंचायत के रूप में कार्य कर रहा है । जयंत ने बताया कि ग्राहक पंचायत का मुख्य उद्देश्य किसान ,कर्मचारी, व्यापारी ,उत्पादक व ग्राहक इन पांचो की समवन्यता से सहकार करके ग्राहकों की समस्या किस प्रकार से दूर की जाए इस क्षेत्र में काम करता है ।उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में 35 प्रदेशो से 700 से अधिक चयनित कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।उन्होंने कहा कि आर्थिक, सामाजिक ,सांस्कृतिक और वैज्ञानिक के एक्सपर्ट कार्यकर्ताओं को संबोधन करेंगे ।

जयंत ने बताया कि अर्थव्यवस्था में ग्राहक अलग-अलग तरीके से शोषण हो रहा है। इसलिए ऑनलाइन ट्रेडिंग ,,ऑनलाइन गेम्स ओटीटी प्लेटफॉर्म व संस्कृति पर जो आक्रमण हो रहे हैं ग्राहक को जागरूक करना है। राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि अखिल भारतीय ग्राम पंचायत का कार्यक्रम जो दिल्ली में होना था दिल्ली में जी-20 सबमिट के चलते पानीपत में शिफ्ट किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कंद्रीय राज्य मंत्री उपभोक्ताअश्विनी चौबे भी मौजूद रहे ।
हरियाणा प्रांत प्रचारक राजेश गोयल ने बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत देश में ग्राहकों के जागरण के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक उत्पादक व ग्राहक अपने कर्तव्य अधिकारियों के प्रति जागरुक है । इस दृष्टि से ग्राहक पंचायत पूरे देश में काम करती है ।उन्होंने बताया कि समालखा के ग्राम विकास सेवा साधना में यह दो दिन का कार्यक्रम चलेगा।उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों के अधिकारों और उनके कर्तव्यों को जागरूक करना है।

 

Exit mobile version