Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

थाईलैंड में पहलवान रिया ने कुश्ती में लहराया परचम, जीता गोल्ड मैडल

December 9, 2025

थाईलैंड में पहलवान रिया ने कुश्ती में लहराया परचम, जीता गोल्ड मैडल

गन्नौर : गांव पीपली खेड़ा की पहलवान बेटी रिया रावल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए थाईलैंड में आयोजित प्रो रेस लीग कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय तिरंगे को विश्व पटल पर लहराने वाली रिया की उपलब्धि पर उनके परिजन देवेन्द्र रावल ने बताया कि बेटी की जीत की खुशी में क्षेत्र में खुशी की लहर है। रिया रावल ने अपने दमदार प्रदर्शन से न केवल विपक्षियों को पटखनी दी, बल्कि भारतीय खेल की मजबूती और बेटियों की शक्ति को भी दुनिया के सामने साबित किया। रिया ने शानदार कौशल व आत्मविश्वास का परिचय देते हुए विरोधी पहलवानों को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया।

उनके स्वर्णिम प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें रिया भारतीय ध्वज लहराते हुए नजर आ रही हैं। जीत की खुशी में सम्मान समारोह 11 दिसंबर को गांव पीपली खेड़ा में भव्य रूप से ग्रामीणों व रावल परिवार द्वारा किया जाएगा। गांव के बुजुर्गों, युवाओं और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह है। रिया की सफलता को बेटियों को प्रोत्साहन देने वाली मिसाल बताया। उचित प्रशिक्षण और मजबूत इच्छाशक्ति से कोई भी खिलाड़ी विश्व स्तर तक पहुंच सकता है और रिया इसका जीवंत उदाहरण हैं।

ये भी पढ़ें- ‘कोई भी इस कानून का दुरुपयोग नहीं कर सकेगा’, UGC विवाद पर बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें