Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : इब म्हारी पहलवानां ने किर्गिस्तान में गाड़ा लट्ठ

wrestlers-planted-sticks-in-kyrgyzstan

wrestlers-planted-sticks-in-kyrgyzstan

चंडीगढ़। किर्गिस्तान के बिश्केक में हो रही सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही म्हारी पहलवानां ने लट्ठ गाड़ दिया है।

हिसार और चरखी दादरी चमके

हरियाणा की दो महिला पहलवानों ने कांस्य पदक जीते हैं। इनमें हिसार की अंशिका लांबा और चरखी दादरी की गांव बलाली निवासी नेहा सांगवान ने पदक पर दांव खेला है। यह प्रतियोगिता छह से 12 अप्रैल तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में अंशिका लांबा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान की महिला पहलवान रुके को 6-1 से पटखनी दी। इसी तरह नेहा सांगवान ने मंगोलिया की पहलवान को 10-4 से हराया है।

झोली में आए कांस्य पदक

कुश्ती कोच संजय लाठर ने बताया कि देश की झोली में दो कांस्य पदक आएं है, जबकि शुक्रवार को पांच पदक की उम्मीद है। भारतीय टीम से हरियाणा की पांच महिला पहलवान शुक्रवार को एक स्वर्ण और चार कांस्य पदकों के लिए रिंग में उतरेंगी। इनमें स्वर्ण के लिए फाइनल मुकाबले में जींद की मीनाक्षी 53 किग्रा. भारवर्ग में चीन की महिला पहलवान जिंक जैंक के खिलाफ उतरेंगी।

ये है दोनों की उपलब्धियां

मनीषा ने सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया की पहलवान को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया हैं। इसी तरह चार कांस्य पदकों के लिए 57 किग्रा. भारवर्ग में रोहतक की मनीषा बनवाला और 62 किग्रा. भारवर्ग में मानसी अहलावत, हिसार की 72 किग्रा. भारवर्ग में हर्षिता मोर उतरेंगी। इसी तरह चौथी खिलाड़ी के रूप में राजस्थान की मोनिका 65 किग्रा. भारवर्ग में पदक के लिए उतरेंगी।

Also Read : खुशियों, मेहनत और आस्था का पर्व है बैसाखी

Also Read : इनेलो का हल्ला बोल, 12 को कैथल मंडी में ट्रैक्टर मार्च

Also Read : ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो बहनों की माैत

Exit mobile version