Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

निकाय चुनाव को लेकर YamunaNagar प्रशासन की तैयारियां पूरी, बनाए गए 362 बूथ

February 28, 2025

निकाय चुनाव को लेकर YamunaNagar प्रशासन की तैयारियां पूरी, बनाए गए 362 बूथ

हरियाणा डेस्क: यमुनानगर नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। बता दें कि, 2 मार्च को मतदान होना है। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण हो इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। सभी प्रत्याशी जनता के बीच में जाकर उनसे मिल रहें है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि

मतदान की प्रक्रिया 2 मार्च को सुबह 8 बजे शुरू होगी जो शाम 6 बजे तक चलेंगी। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। चुनाव को लेकर जिले में 362 बूथ बनाए गए है। जिसमें 3 लाख 65 हजार मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में आकर अपना मत ना करे। सोच समझ कर ही अपने मत का प्रयोग करे।

इसी के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान से लेकर मतगणना की प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से 47 ड्यूटी मजिस्ट्रेट, 1600 पुलिसकर्मी व 200 रिजर्व फोर्स के जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा 2 मार्च ओर 12 मार्च को ड्राई डे रहेगा। इसके आलावा नगर निगम यमुनानगर जगाधरी व रादौर नगर पालिका चुनाव को लेकर जिले में मॉडर्न बूथ और पिंक बूथ भी बनाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: बोलेरो और लॉरी में जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, 12 घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें