हरियाणा डेस्क: यमुनानगर जिले के गांव नगली 32 में बारात घर बनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। बारात घर का विरोध करने को लेकर एक पक्ष से दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की। पुलिस ने खानापूर्ति के लिए मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है जिसको लेकर यमुनानगर जिले के गांव नगली 32 एक पक्ष के ग्रामीण आज रंजीतपुर चौकी का घेराव करने के लिए पहुंचे।
60 से 70 लोगों ने पुलिस की ढीली कार्रवाई को लेकर रोष जाहिर किया। नगली 32 गांव के सरपंच प्रतिनिधि और जिला परिषद सदस्य अहमद अली ने कहा कि गांव की जमीन पर बारात घर बनाने को लेकर दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने मेरे साथ और कुछ मजदूरों के साथ मारपीट की।
पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है। इस मसले पर बिलासपुर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मामला 2 फरवरी 2025 का है गांव में बारात घर बनाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई और फिर मारपीट भी हुई। इसके बाद हमने 24-25 लोग के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया। उन्होंने कहा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
मामला दर्ज किए हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त गुजर गया है। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है। लेकिन बड़े ही ताज्जुब की बात है कि एक महीना गुजर जाने के बावजूद भी पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। दूसरा पक्ष गांव में शांति और न्याय के लिए कार्रवाई की मांग कर रहा है। पुलिस आश्वासन देने में लगी है। अब देखना होगा पुलिस आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।
ये भी पढ़ें- आज होगी महिला आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, तुरंत लागू करने की उठी मांग

